गढ़वा, अक्टूबर 29 -- Garhwa News: गढ़वा, प्रतिनिधि। झारखंड मुक्ति मोर्चा के मीडिया पैनलिस्ट सह केंद्रीय सदस्य धीरज दुबे ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए आरोप लगाया कि राज्य के विकास में भाजपा का सहयोग शून्य रहा है। उन्होंने कहा एक ओर भाजपा विकास की बातें करती है, वहीं दूसरी ओर केंद्र की मोदी सरकार झारखंड के साथ भेदभावपूर्ण रवैया अपना रही है। धीरज ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार को राजनीतिक और आर्थिक रूप से कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार लोकतांत्रिक मूल्यों और संघीय व्यवस्था की भावना के अनुरूप राज्यों के साथ सहयोग करने के बजाय राजनीतिक हितों को प्राथमिकता दे रही है। उनके अनुसार, झारखंड के विकास को बाधित कर विकसित भारत का सपना पूरा नही...