गढ़वा, अक्टूबर 13 -- Garhwa News: गढ़वा, प्रतिनिधि। राजद के कार्यकारी जिलाध्यक्ष करीब अंसारी मंगलवार को अपने समर्थकों के साथ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) में शामिल हो गए। पूर्व मंत्री सह झामुमो के केंद्रीय महासचिव मिथिलेश कुमार ठाकुर के कल्याणपुर स्थित आवास पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। पूर्व मंत्री ने करीब अंसारी और उनके समर्थकों को माला पहनाकर पार्टी में स्वागत किया। उक्त अवसर पर करीब ने कहा कि पूर्व मंत्री मिथिलेश के नेतृत्व में गढ़वा विधानसभा क्षेत्र सहित पूरे जिले में विकास के कई कार्य हुए हैं। जनता के प्रति उनके समर्पण और क्षेत्र की प्रगति को देखते हुए उन्होंने समर्थकों के साथ झामुमो में शामिल होने का निर्णय लिया है। वहीं पूर्व मंत्री मिथिलेश ने कहा कि झामुमो हमेशा जनसेवा और झारखंड के शोषित-पीड़ित लोगो...