Garhwa News: राखी केवल भाई-बहन के स्नेह का प्रतीक नहीं, बल्कि प्रेम, सम्मान और संवेदनाओं का संदेश है: अमित
गढ़वा, अगस्त 25 -- Garhwa News: गढ़वा, प्रतिनिधि। रक्षाबंधन के अवसर पर डाक विभाग, पलामू प्रमंडल के तत्वावधान में बीएनटी सेंट मेरी स्कूल में राखी बनाओ एवं डाक से भेजो प्रतियोगिता का आयोजन उत्साह और उमंग के साथ किया गया। भारतीय डाक विभाग की इस अनूठी पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता को प्रोत्साहित करने के साथ उन्हें डाक सेवा के माध्यम से प्रेम, स्नेह, सम्मान व देशभक्ति की भावना व्यक्त करने का अवसर प्रदान करना था। विद्यालय के प्राचार्य अमित कुमार तिवारी ने कहा कि राखी केवल भाई-बहन के स्नेह का प्रतीक नहीं, बल्कि प्रेम, सम्मान और संवेदनाओं का संदेश भी है। विद्यार्थियों द्वारा अपनी रचनात्मकता से तैयार राखियों को डाक के माध्यम से देश की सुरक्षा में लगे वीर जवानों एवं विभिन्न अधिकारियों तक भेजना अत्यंत सराहनीय पहल है। उससे विद्यार्थियों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.