Garhwa News: रसोइया चयन को लेकर विवाद, रद्द करने की मांग
गढ़वा, अगस्त 1 -- Garhwa News: कांडी, प्रतिनिधि। प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय सरकोनी में रसोइया चयन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद विवाद खड़ा हो गया है। एक ओर विद्यालय प्रबंधन ने चयन प्रक्रिया को पूरी तरह निष्पक्ष और नियमसंगत बताया है, वहीं दूसरी ओर कई अभिभावकों ने आरोप लगाया है कि चयन की सूचना सभी अभिभावकों तक नहीं पहुंचाई गई। उक्त कारण अधिकांश लोग प्रक्रिया में शामिल नहीं हो सके। उन्होंने चयन को रद्द कर पुनः पारदर्शी तरीके से चुनाव कराने की मांग की है। प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी सह समन्वयक, प्रखंड संसाधन केंद्र के आदेश पर विद्यालय परिसर में अध्ययनरत बच्चों की माताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सेवानिवृत्त शिक्षक अनिल कुमार सिंह ने की। पर्यवेक्षक के रूप में सीआरपी प्रभु राम उपस्थित रहे। बैठक में उपस्थित माताओं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.