गढ़वा, अक्टूबर 25 -- Garhwa News: रमकंडा, प्रतिनिधि। जिला परिषद उपाध्यक्ष सत्यनारायण यादव ने शनिवार को रमकंडा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और आयुष्मान आरोग्य मंदिर का निरीक्षण किया। इस दौरान आयुष चिकित्सक डॉ. रिजवाना फरहान अनुपस्थित मिलीं। इस पर उन्होंने जिला आयुष चिकित्सा पदाधिकारी से फोन पर बात कर चिकित्सक का वेतन रोकने और स्पष्टीकरण मांगने की मांग की। निरीक्षण के दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्यकर्मी ड्यूटी पर उपस्थित मिले। जिला परिषद उपाध्यक्ष ने अस्पताल में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी ली और व्यवस्था में सुधार के लिए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने खराब पड़े एंबुलेंस की स्थिति पर चिंता जताते हुए सिविल सर्जन से उसे जल्द दुरुस्त कराने को कहा, ताकि जरूरतमंद मरीजों को समय पर सुविधा मिल सके। निरीक्षण के बाद पत्रकारों से बातची...