Garhwa News: रंगोली प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, रंगों से सजाया विद्यालय परिसर
गढ़वा, नवम्बर 7 -- Garhwa News: मेराल, प्रतिनिधि। दीपावली के अवसर पर दयानंद आर्य वैदिक लीलावचन पब्लिक स्कूल में छात्र-छात्राओं के बीच रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विभिन्न रंगों, फूलों और आकर्षक डिजाइनों से मनमोहक रंगोलियां बनाईं। बच्चों की रचनात्मकता और कलात्मक प्रतिभा से विद्यालय परिसर दीपावली के रंग में सराबोर हो उठा। उक्त अवसर पर विद्यालय के निदेशक सुरेंद्र विश्वकर्मा ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना नहीं, बल्कि बच्चों की छिपी प्रतिभाओं को पहचानकर उन्हें निखारना भी है। प्राचार्य मनोज कुमार ने प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। यह भी पढ़ें- Gangapar News: र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.