गढ़वा, जुलाई 29 -- Garhwa News: मझिआंव। बरडीहा थाना क्षेत्र के ओबरा गांव निवासी लाल बहादुर मेहता के 23 वर्षीय पुत्र रौशन कुमार को बरडीहा पुलिस ने गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया । थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह ने बताया थाना क्षेत्र की एक महिला के द्वारा अविवाहित रोशन कुमार के खिलाफ यौन शोषण के मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। उसपर चार साल से यौन शोषण का आरोप था। शादी से इनकार करने पर उसे शिकायत दर्ज कराई थी। उसके बाद उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...