गढ़वा, अगस्त 27 -- Garhwa News: गढ़वा। गढ़वा थाना क्षेत्र के अचला नावाडीह गांव निवासी अनुप धर दूबे ने ओवरडोज दवा खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। उसे गंभीर हालत में गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार किसी घरेलू मामले को लेकर अनुप धर दूबे की परिवार वालों से नाराजगी हो गई थी। इसी दौरान उसने घर में रखी दर्द निवारक दवाओं की तीन-चार गोलियां एक साथ खा लीं। कुछ देर बाद उसकी हालत बिगड़ने पर स्वजन को इसकी जानकारी हुई। स्वजन उसे तत्काल गढ़वा सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसका इलाज शुरू किया। इलाज के बाद उसकी स्थिति में सुधार हो रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...