गढ़वा, अगस्त 30 -- Garhwa News: कांडी, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के लमारी कला गांव के चतरी टोला निवासी भंगी रजवार के 21 वर्षीय पुत्र अंकज कुमार की मौत मामले में परिजनों ने 8 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी कांडी थाना में दर्ज कराई है। मृतक के भाई श्रवण रजवार ने जिनके खिलाफ नामजद केस दर्ज कराया है उनमें सबिता देवी पति रविंद्र रजवार, रूबी कुमारी पिता रविंद्र रजवार, विशुन देव रजवार पिता केशो रजवार, झुबली देवी पति विशुन देव रजवार, रोहित रजवार पिता रविंद्र रजवार, राहुल रजवार पिता रविंद्र रजवार, शोभा कुमारी पिता वीरेंद्र रजवार शामिल हैं। सभी लमारी कला के चतरी टोला के रहने वाले हैं। वहीं जबकि एक अन्य आरोपी मझिआंव थाना के आछोडीह गांव के रहने वाले सुदामा रजवार भी शामिल है।

मामले का विवरण उक्त सभी के विरुद्ध 21 वर्षीय अंकज की हत्या करने का आरोप लगाया ...