Garhwa News: मोटरसाइकिल दुर्घटना में दो बच्चे समेत तीन घायल, दो की हालत गंभीर
गढ़वा, अगस्त 25 -- Garhwa News: गढ़वा। चिनिया थाना क्षेत्र के हेताड़ कला गांव में हुई बाइक दुर्घटना में दो बच्चा सहित तीन लोग घायल हो गए। घायलों में सेराईदोहर गांव निवासी सुरेश सिंह के पुत्र मनीष कुमार, अंशु कुमारी और उसका मामा बालेखांड़ गांव निवासी दयाशंकर सिंह शामिल हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद मनीष और अंशु की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि मनीष और अंशु अपने एक रिश्तेदार के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर घर जा रहे थे। उसी दौरान चिनिया थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में मोटरसाइकिल पर सवार तीनों लोग घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से सभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.