गढ़वा, अगस्त 13 -- Garhwa News: गढ़वा। सदर थाना क्षेत्र के तुलबुला गांव निवासी संकेंद्र राम की पत्नी रूपा कुमारी मोटरसाइकिल की धक्के से घायल हो गई। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में बताया गया कि वह कस्तूरबा विद्यालय में पढ़ती है। गढ़वा में 15 अगस्त के उपलक्ष्य में होने वाले कार्यक्रम में भाग लेने ज्ञान निकेतन स्कूल आई थी। सड़क पार करने के दौरान एक मोटरसाइकिल ने उसे धक्का मार दिया। घटना के बाद आसपास के लोगो ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है। यह भी पढ़ें- Garhwa News: मोटरसाइकिल से गिरकर महिला घायल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...