गढ़वा, नवम्बर 1 -- Garhwa News: मेराल। मेराल प्लस टू उच्च विद्यालय स्थित परीक्षा केंद्र पर रविवार को झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (जेटेट) दो पालियों में शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त संपन्न हुई। केंद्र पर दोनों पालियों में सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की गई। साथ ही सुरक्षा के लिए पुलिस बल की तैनाती की गई थी। परीक्षा केंद्र पर प्रतिनियुक्त अधिकारी यशवंत नायक ने बताया कि प्रथम पाली में कुल 288 परीक्षार्थियों में से 275 उपस्थित हुए, जबकि 13 अनुपस्थित रहे। वहीं दूसरी पाली में निर्धारित 170 परीक्षार्थियों में से 120 ने परीक्षा दी और 50 अनुपस्थित रहे। केंद्र अधीक्षक लालता पटेल की निगरानी में परीक्षा संपन्न कराई गई। यह भी पढ़ें- Garhwa News: शांतिपूर्ण संपन्न हुई जेटेट परीक्षा, 457 परीक्षार्थी हुए शामिल प्रथम पाली के दौरान उपायुक्त पशुपतिनाथ मिश्र व ...