गढ़वा, अगस्त 24 -- Garhwa News: श्रीबंशीधर नगर, प्रतिनिधि। शिक्षा, प्रतिभा और सामाजिक सरोकार को एक मंच पर लाते हुए विचार जन सेवा के तत्वावधान में आयोजित मेधा क्विज प्रतियोगिता का भव्य समापन सोमवार को हुआ। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और अपनी ज्ञान-प्रतिभा का प्रदर्शन किया। समापन समारोह में विजेता विद्यार्थियों के साथ-साथ खेल, युवा एवं सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रतिभाओं को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में युवा समाजसेवी दीपक प्रताप देव, थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार, विचार जन सेवा के संरक्षक धीरेंद्र चौबे बतौर अतिथि उपस्थित रहे। अतिथियों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन बच्चों के भीतर छिपी प्रतिभा को पहचानने और उसे आगे बढ़ाने का महत्वपूर्...