गढ़वा, अक्टूबर 15 -- Garhwa News: गढ़वा। बाबू दिनेश सिंह विश्वविद्यालय, गढ़वा के प्रति-कुलपति एवं प्रबंधन न्यासी-सह-सचिव पवन कुमार ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर उनके पैतृक गांव नेमरा पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। उस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। पवन ने शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि माता का निधन किसी भी परिवार के लिए अपूरणीय क्षति होती है। इस कठिन समय में उन्होंने शोक-संतप्त परिवार के प्रति अपनी सहानुभूति व्यक्त की। साथ ही ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने और परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति देने की कामना की। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: अनुबंध शिक्षकों ने मुख...