गढ़वा, जुलाई 26 -- Garhwa News: गढ़वा, जिला प्रतिनिधि। पेफी झारखंड एवं जिला प्रशासन के तत्वाधान में आयोजित प्रथम जिला अंतर स्कूल फुटबॉल चैंपियनशिप में शनिवार को खेले गए पहले मैच में मिलेनियम पब्लिक स्कूल ने एनटीसीए को 2-0 से हराया। विजेता टीम की ओर से कुमार राजा ने एक गोल किया जबकि दूसरा गोल एनटीसीए के खिलाड़ी से आत्मघाती गोल के रूप में हुआ। दूसरा मैच में ज्ञान भारती बेलचंपा ने एआरडी पब्लिक स्कूल को 1-0 से हराया। विजेता टीम की ओर से हसीब ने एक गोल किया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार ज्ञान भारती के हसीब को और फरहान अख्तर को प्रतियोगिता के उपाध्यक्ष धनंजय कुमार सिंह व जिला कोऑर्डिनेटर कमलेश कुमार दुबे ने प्रदान किया। यह भी पढ़ें- Garhwa News: आरके पब्लिक और इंडियन पब्लिक स्कूल ने अपने-अपने मैच जीते प्रतियोगिता को सफल बनाने में पेफी झारखंड के स्टे...