Garhwa News: मिरचैया आंगनबाड़ी केंद्र में नव चयनित सेविका ने संभाला पदभार
गढ़वा, अक्टूबर 6 -- Garhwa News: धुरकी, प्रतिनिधि। धुरकी प्रखंड क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्र उत्तरी भाग मिरचैया में मंगलवार को नव चयनित सेविका सुप्रिया देवी ने पदभार ग्रहण किया। पूर्व सेविका फुलवर्ती देवी के सेवानिवृत्त होने के बाद चयन प्रक्रिया पूरी की गई थी। सर्वाधिक अंक प्राप्त करने पर सुप्रिया का सेविका पद के लिए चयन किया गया। पदभार ग्रहण के दौरान आंगनबाड़ी केंद्र से जुड़ी सेविका संजोगनी देवी ने आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी कराते हुए सुप्रिया को केंद्र का प्रभार सौंपा। उक्त अवसर पर मौजूद ग्रामीणों और स्थानीय लोगों ने नव चयनित सेविका को बधाई और शुभकामनाएं दीं। पदभार ग्रहण करने के बाद सुप्रिया ने कहा कि उन्हें मिली जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करेंगी। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र के माध्यम से बच्चों, गर्भवती महिलाओं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.