गढ़वा, जुलाई 14 -- Garhwa News: गढ़वा। मेराल थाना क्षेत्र के बरवाही गांव निवासी सीताराम पासवान की पत्नी मीरा देवी सोमवार को मारपीट की घटना में घायल हो गई। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के संबंध में मीरा के पुत्र रामराज पासवान ने बताया कि उसका पिता दूसरी शादी कर लिया है। उसके बाद से वह घर में जमीन का कागज लेने के लिए आए हुए थे। उसी बात को लेकर उसकी मां के साथ आपस में नोकझोंक करते-करते उसे मारपीट कर दिया। घटना के बाद परिजनों ने उसे अचेत अवस्था में सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है। यह भी पढ़ें- Deogarh News: जमीन विवाद में मां-बेटे की पिटाई, घायल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...