गढ़वा, जुलाई 18 -- Garhwa News: गढ़वा। पलामू जिलांतर्गत पांडू थाना क्षेत्र के ढांचाबार गांव निवासी विकास पासवान की पत्नी बेबी देवी मारपीट की घटना में गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के संबंध में बेबी ने बताया कि उसका पति शराब के नशे में धूत होकर घर आया था। उसके बाद आपसी घरेलू किसी बात को लेकर पति ने उसके साथ मारपीट कर घायल कर दिया। घटना के बाद परिजनों ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...