गढ़वा, जुलाई 18 -- Garhwa News: गढ़वा, प्रतिनिधि। मानसून की बेरूखी बरकरार है। अबतक औसत से बहुत कम बारिश हुई है। जून महीने में जहां महज 15.6 मिमी बारिश हुई थी वहीं जुलाई महीने में अबतक 125.9 मिमी बारिश ही हुई है। कुल मिलाकर अबतक महज 141.5 मिमी ही बारिश हुई है। विभाग के अनुसार जून महीने में सामान्य बारिश 138.8 मिमी और जुलाई महीने में 362.4 मिमी बारिश होनी चाहिए थी। पिछले साल जून महीने में ही 158.8 मिमी बारिश हो चुकी थी। वहीं जुलाई महीने में 381.9 मिमी बारिश हुई थी। मानसून की बेरूखी क कारण किसान त्राहिमाम कर रहे हैं। खेतों में लगी धान की नर्सरी को पटवन का बचाने के लिए जद्दोजहद करना पड़ रहा है। औसत से भी कम बारिश होने के कारण खेती कार्यों पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। अबतक महज 55 हेक्टेयर में ही धान की रोपनी हुई है। यह कुल आच्छादन का महज 0.10% है。...