गढ़वा, जुलाई 29 -- Garhwa News: केतार, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रसिद्ध मां चतुर्भुजी भगवती मंदिर में गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर बुधवार को दर्शन पूजन करने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। दर्शन पूजन के बाद मंदिर के बैगा महेंद्र सिंह खरवार के सौजन्य से श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद के तौर पर खीर का वितरण किया गया। मंदिर विकास समिति के द्वारा लगाए गए स्टॉल पर कतारबद्ध होकर बच्चों और महिलाओं ने प्रसाद ग्रहण किया।प्रसाद वितरण का कार्य सुबह नौ बजे से प्रारंभ होकर शाम चार बजे तक चलाया गया। मंदिर विकास समिति के सचिव हेमंत पाठक ने बताया कि मंदिर परिसर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर श्रद्धालु भक्तों के बीच महाप्रसाद में खीर का वितरण किया गया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: लखीसराय: गुरु पूर्णिमा पर साईं बा...