Garhwa News: मां चंद्रघंटा की पूजा कर सुख-समृद्धि का मांगा आशीर्वाद
गढ़वा, अक्टूबर 13 -- Garhwa News: गढ़वा, प्रतिनिधि। शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन मंगलवार को जिलेभर के दुर्गा पूजा पंडालों में मां चंद्रघंटा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। जिला मुख्यालय से लेकर सुदूरवर्ती प्रखंडों तक भक्तिमय माहौल बना हुआ है। वैदिक मंत्रोच्चार और माता के जयकारों से पूजा पंडाल गूंजते रहे। श्रद्धालुओं ने मां की आराधना कर परिवार की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली का आशीर्वाद मांगा। सुबह से ही पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं और कलशधारियों की भीड़ उमड़ती रही। पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना कराई। इस दौरान श्रद्धालुओं को मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की महिमा और धार्मिक महत्व की जानकारी दी गई। नवरात्र को लेकर शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। यह भी पढ़ें- Gangapar News: निमहरा मंदिर में भक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.