Garhwa News: मां की डांट से नाराज युवती ने खाया सल्फास, मौत
गढ़वा, सितम्बर 29 -- Garhwa News: गढ़वा। बिशुनपुरा थाना क्षेत्र के पिपरी कला गांव में मां की डांट से नाराज 18 वर्षीय युवती ने सल्फास की गोली खा ली। इलाज के दौरान मंगलवार की अलसुबह सदर अस्पताल में उसकी मौत हो गई। मृतका की पहचान स्वर्गीय रविंद्र रजक की पुत्री सुप्रिया कुमारी के रूप में हुई है।जानकारी के अनुसार, सोमवार की रात किसी घरेलू बात को लेकर उसकी मां ने सुप्रिया को डांट-फटकार लगाई थी। उससे नाराज होकर उसने घर में रखी सल्फास की गोली खा ली। कुछ देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी तो स्वजन को घटना की जानकारी हुई। उसके बाद उसकी मां आनन-फानन में सुप्रिया को इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंची, जहां मंगलवार की अलसुबह इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.