गढ़वा, अक्टूबर 6 -- Garhwa News: गढ़वा। पति से विवाद के बाद एक महिला ने कीटनाशक खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। महिला की पहचान सदर थाना के संग्रहे खुर्द निवासी रितेन बिंद की पत्नी 28 वर्षीया पूजा देवी रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को पति के साथ किसी बात को लेकर विवाद होने के बाद पूजा ने आक्रोश में आकर कीटनाशक खा लिया। उसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। परिजनों को घटना की जानकारी मिलने पर उसे इलाज के लिए अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...