गढ़वा, जुलाई 6 -- Garhwa News: गढ़वा। भवनाथपुर थाना क्षेत्र के धनीमंडरा गांव निवासी रमेश महतो की पत्नी 35 वर्षीया रेखा देवी को सोमवार को घोरान के लिए झांखी उठाने के दौरान सांप ने डंस लिया। सदर अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार रेखा अपने घर के पास घोरान करने के लिए झांखी उठा रही थी। उसी दौरान झांखी में छिपे सांप ने उसके दाएं पैर में डस लिया। घटना के बाद परिजन उसे तत्काल सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सकों के अनुसार इलाज के बाद उसकी स्थिति में सुधार हो रहा है। यह भी पढ़ें- Garhwa News: चारपाई पर सो रही महिला को करैत सांप ने डंसा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...