Garhwa News: महिला को सांप ने डंसा, सदर अस्पताल में भर्ती
गढ़वा, सितम्बर 8 -- Garhwa News: गढ़वा। गढ़वा थाना क्षेत्र के लगमा गांव निवासी कासिम अंसारी की पत्नी 35 वर्षीय असीदा बीबी को मंगलवार की सुबह एक सांप ने बाएं पैर में डंस लिया। घटना के बाद स्वजन ने उसे तत्काल इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। असीदा बीबी मंगलवार की सुबह शौच के लिए घर से बाहर निकली थी। इसी दौरान सांप ने उसके बाएं पैर में डंस लिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद स्वजन उसे लेकर सदर अस्पताल पहुंचे। चिकित्सकों की देखरेख में उसका इलाज किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.