Garhwa News: महिला उद्यमिता को नई उड़ान देगा झारखंड इनक्यूबेटर कार्यक्रमः डीसी
गढ़वा, अक्टूबर 6 -- Garhwa News: गढ़वा, प्रतिनिधि। झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) और आईआईएम कलकत्ता इनोवेशन पार्क (आईआईएमसीआईपी) की ओर से संचालित झारखंड इनक्यूबेटर कार्यक्रम को लेकर मंगलवार को समाहरणालय सभागार में उद्यमी दीदियों के लिए उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिला उद्यमियों को आवश्यक मार्गदर्शन, प्रशिक्षण, मेंटॉरिंग एवं बाजार से जुड़ाव उपलब्ध कराते हुए उनके सूक्ष्म उद्यमों को सुदृढ़ करना तथा उनकी आय में वृद्धि के अवसर प्रदान करना था। डीसी ने बताया कि महिला उद्यमिता को नई उड़ान देने में झारखंड इनक्यूबेटर कार्यक्रम सहायक साबित होगा। उससे पहले कार्यक्रम का उद्घाटन उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी पशुपति नाथ मिश्रा सहित उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.