गढ़वा, अगस्त 9 -- Garhwa News: श्रीबंशीधर नगर, प्रतिनिधि।श्री श्री ठाकुर अनुकुलचंद्र जी के अनुयायियों द्वारा शनिवार को संध्या समय जंगीपुर गांव स्थित सत्संग उपासना केंद्र उर्जीतपा के प्रांगण में सत्संग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन, शंख ध्वनि व वंदे पुरुषोत्तम ध्वनि के साथ किया गया। यह भी पढ़ें- मासिक सत्संग का आयोजनकार्यक्रम का विवरण उसके बाद सभी जीवों के कल्याण के लिए सामूहिक नाम जप ध्यान, सत्यानुसरण एवं नारीनीति ग्रंथ का पाठ किया गया। संगीतांजली कार्यक्रम में अनीता देवी, धृति सुंदर लाल, सुजीत राणा, विश्वजीत राणा एवं सभी उपस्थित लोगों ने भक्ति मूलक भजन प्रस्तुत किया। बताया गया कि श्रावण माह जगतजननी श्री श्री बड़मा का जन्म माह है। इसलिए प्रत्येक दिन माता द्वारा मातृ सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है।उद्देश्य और विचार इ...