गढ़वा, नवम्बर 4 -- Garhwa News: गढ़वा, प्रतिनिधि। मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के तहत अधिक से अधिक पात्र नागरिकों का मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए जिले में विशेष जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। उसके तहत 5 नवंबर को दोपहर 12 से एक बजे तक सोशल मीडिया पर एक घंटे का विशेष अभियान हैशटैग डाऊनलोड ईसीआई नेट आयोजित होगा। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा ने अभियान को सफल बनाने के लिए अधिकारियों, शिक्षण संस्थानों, छात्र-छात्राओं और जिलेवासियों से सक्रिय भागीदारी की अपील की है। अभियान के तहत फेसबुक, एक्स, इंस्टाग्राम और यूट्यूब सहित विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हैशटैग डाऊनलोड ईसीआई नेट के माध्यम से ईसीआई नेट एप का प्रचार-प्रसार किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Ranchi News: उच्च शिक्षण संस्थानों में पांच को चलेगा सोशल मीडि...