गढ़वा, नवम्बर 9 -- Garhwa News: मझिआंव, प्रतिनिधि। मझिआंव और बरडीहा प्रखंड क्षेत्र में दीपावली का पर्व हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। दीपों के इस त्योहार पर पूरा क्षेत्र रोशनी से जगमगा उठा। लोगों ने अपने घरों और प्रतिष्ठानों को मिट्टी के दीयों, रंग-बिरंगी झालरों और आकर्षक विद्युत लाइटों से सजाया। पर्व को लेकर सुबह से ही बाजारों में चहल-पहल रही और देर शाम तक खरीदारी का सिलसिला जारी रहा। यह भी पढ़ें- Purnia News: दीपों, रंग-बिरंगी लाइटों और आकर्षक झालरों से घर-आंगन रोशनबाजारों में रही चहल-पहल मझिआंव मुख्य बाजार, बस स्टैंड और बरडीहा बाजार में कपड़े, बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक सामान, मिठाई, फल-फूल और पटाखों की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ उमड़ी। लोगों ने दीपावली की जरूरतों के अनुसार जमकर खरीदारी की। शाम होते ही लोगों ने घरों और प्रतिष्ठानों मे...