Garhwa News: मकरी में 45 लाख के उप स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण पर सवाल, घटिया सामग्री के आरोप
गढ़वा, अक्टूबर 8 -- Garhwa News: सगमा, प्रतिनिधि। बीरबल पंचायत के मकरी गांव में करीब 45 लाख रुपये की लागत से निर्माणाधीन उप स्वास्थ्य केंद्र के भवन निर्माण में घटिया सामग्री के इस्तेमाल का मामला सामने आया है। ग्रामीणों की शिकायत पर गुरुवार को प्रखंड प्रमुख अजय साह ने निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गुणवत्ता को लेकर ग्रामीणों के आरोप सही पाए जाने पर प्रमुख ने नाराजगी जताई। उन्होंने मामले की शिकायत वरीय अधिकारियों से कर जांच कराने की बात कही। प्रखंड प्रमुख ने बताया कि भवन निर्माण में बालू को छोड़कर ईंट, सीमेंट, गिट्टी समेत अन्य सामग्री की गुणवत्ता संतोषजनक नहीं मिली। निर्माण में घटिया किस्म की गिट्टी का इस्तेमाल किया जा रहा है। वहीं निम्न गुणवत्ता वाले सीमेंट के प्रयोग की भी शिकायत है। निर्माण में लगाई जा रही ईंटों की स्थ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.