Garhwa News: मकरी पंचायत में जले दो ट्रांसफार्मर बदले, ग्रामीणों को मिली राहत
गढ़वा, अगस्त 21 -- Garhwa News: भवनाथपुर, प्रतिनिधि। प्रखंड अंतर्गत मकरी पंचायत के धंगरडीहा और पथलकुदवा टोला में लंबे समय से खराब पड़े दो ट्रांसफॉर्मरों को बदलकर नया ट्रांसफॉर्मर लगाया गया। उससे उमस भरी गर्मी और धान रोपनी के मौसम में बिजली संकट झेल रहे ग्रामीणों को राहत मिली है। धंगरडीहा टोला में उपेंद्र बैठा के घर के समीप लगा 25 केवीए का ट्रांसफॉर्मर करीब 16 दिन पूर्व जल गया था। बिजली आपूर्ति बाधित होने से ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीणों ने पंचायत की मुखिया सरिता देवी को आवेदन देकर ट्रांसफार्मर बदलवाने की मांग की थी। मुखिया की पहल पर विभाग के सहयोग से नया ट्रांसफार्मर मंगवाया गया। पूजा-अर्चना के बाद भगवान सिंह ने फीता काटकर इसका उद्घाटन किया। वहीं पथलकुदवा टोला में बच्चा बैठा के घर के दक्षिण करीब 10-12 दिन पू...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.