गढ़वा, अगस्त 10 -- Garhwa News: डंडई, प्रतिनिधि। प्रखंड अंतर्गत दूसरी सोमवारी को भी आस्था का सैलाब उमड़ा। क्षेत्र के मंगरदह महादेव मंदर लेकर अन्य जगहों के मंदिरों में जलाभिषेक को लेकर सुबह से शाम तक श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। यह भी पढ़ें- Ghazipur News: सावन के दूसरे सोमवार को हजारों श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कियाश्रद्धालुओं की भीड़ मंगरदह महादेव के शिवलिंग पर जलाभिषेक के लिए श्रद्धालु क्षेत्र के धुरकी प्रखंड के बालचौरा स्थित कनहर नदी से जल उठाकर बाबा मंगरदह महादेव के शरण में पहुंच जलाभिषेक किया। बाबा के दरबार में जलाभिषेक को लेकर पहुंचे श्रद्धालुओं में युवतियों की अच्छी खासी भीड़ देखी गई। सभी कंधा पर कांवर लचकाते नाचते गाते और डीजे में शिव भक्ति गीतों पर झूमते बाबा के दरबार में पहुंचीं। यहां पहुंच जलाभिषेक कर माथा टेक कर मन्नते मांगी। यह ...