गढ़वा, जुलाई 28 -- Garhwa News: भवनाथपुर, प्रतिनिधि। भवनाथपुर उत्तरी वन क्षेत्र अंतर्गत कैलान गांव स्थित मंगरदह जंगल में वन भूमि पर किए गए कथित अतिक्रमण के विरुद्ध वन विभाग ने सख्त कार्रवाई करते हुए विशेष अभियान चलाया। प्रभारी फॉरेस्टर अनूप कुमार सिंह के नेतृत्व में वनकर्मियों की टीम ने वन भूमि पर बनाए गए अवैध निर्माण को ध्वस्त कर क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त कराया। साथ ही मामले में पांच लोगों के विरुद्ध वन अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। वन विभाग के अनुसार सुरेश भुइयां, नरेश भुइयां, विदेशी भुइयां, दुखी भुइयां और जितेंद्र भुइयां के खिलाफ मंगरदह जंगल की वन भूमि पर कथित रूप से अतिक्रमण कर मकान निर्माण करने और पेड़ों की कटाई कर भूमि पर कब्जा करने का आरोप है। शिकायत मिलने के बाद विभाग ने स्थल का निरीक्षण किया। उस दौरान वन भ...