गढ़वा, अगस्त 20 -- Garhwa News: गढ़वा, प्रतिनिधि। जिले में भू-अर्जन कार्यों की अद्यतन स्थिति की समीक्षा को लेकर गुरुवार को उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी पशुपतिनाथ मिश्रा की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इसमें विभिन्न अधियाची विभागों की ओर से संचालित परियोजनाओं, भू-अर्जन की स्थिति, रैयतों को मुआवजा भुगतान तथा निर्माण कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। उपायुक्त ने विभिन्न परियोजनाओं के तहत अधिग्रहित भूमि के एवज में रैयतों को किए जा रहे मुआवजा भुगतान की जानकारी ली। उन्होंने लंबित मुआवजा राशि का शीघ्र भुगतान सुनिश्चित करने का निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिया, ताकि रैयतों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। इस दौरान जिला भू-अर्जन पदाधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि जिले में अधिसंख्य परियोजनाओं से संबंधित निर्माण ...