गढ़वा, जुलाई 6 -- Garhwa News: गढ़वा, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के चिरौंजिया गांव में सोमवार को भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल राहुल कुमार मेहता का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। घटना में बीच-बचाव करने पहुंचीं उसकी पत्नी, मां और चाची भी घायल हो गईं। जानकारी के अनुसार चिरौंजिया गांव निवासी सुनील महतो का पुत्र राहुल कुमार मेहता के पुराने घर के पास पुश्तैनी जमीन है। राहुल का आरोप है कि उसके चचेरे चाचा उदय महतो ने उक्त जमीन पर जबरन रास्ता बना लिया है, जबकि पारिवारिक बंटवारे के दौरान रास्ते के लिए अलग से जमीन छोड़ी गई थी। आरोप है कि उसी जमीन पर उदय महतो ने घर का निर्माण करा लिया।सोमवार को राहुल अपने खेत में घोरान कर रहा था। उसी दौरान उदय महतो, उसके पुत्र अमरेंद्र कुमार, नीलू कुमार तथा उदय महतो की पत्नी व...