Garhwa News: भूमि विवाद में मारपीट की घटना में आधा दर्जन लोग घायल
गढ़वा, जुलाई 22 -- Garhwa News: गढ़वा। डंडई थाना क्षेत्र के सोनेहारा गांव में बुधवार को भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में गर्भवती महिला सहित छह लोग घायल हो गए। घायलों में संतोष राम की पत्नी गीता देवी व उसकी पुत्री, निरंजन कुमार की पत्नी रागिनी कुमारी, शिवकुमार की पत्नी मनीषा देवी, रूपेश कुमार राम व उसकी पत्नी अनिशा कुमारी व खुशी कुमारी शामिल हैं। सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के संबंध में एक पक्ष की गीता ने आरोप लगाया है कि दूसरे पक्ष के दीपक कुमार राम के बीच आपस में भूमि का बंटवारा किया गया था। उसके बाद दीपक राम का जमीन गीता देवी में निकलने पर उसके हिस्सा का जमीन खाली कर दिया लेकिन गीता का जमीन दीपक राम में निकलने के बाद वह खाली नहीं कर रहा है। उसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच आपस में विवाद हो गया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.