Garhwa News: भारी बारिश के कारण शहरभर में जलजमाव, भारी परेशान रहे लोग
गढ़वा, अगस्त 31 -- Garhwa News: गढ़वा, प्रतिनिधि। भादो की पहली बारिश ने जिला मुख्यालय में सड़क व नाली निर्माण में बरती गई अनियमितता की पोल खोल कर रख दी है। विभिन्न क्षेत्रों में जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण सोमवार को लोगों को सड़क पर जलजमाव की समस्या का सामना करना पड़ा। सबसे ज्यादा तबाही मंगल भवन के पास बारिश ने मचाई। कृषि विज्ञान केंद्र की तरफ से आ रही बारिश की पानी के कारण सड़क और नाली दोनों बह गए। उसके कारण आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया। वहीं गढ़वा-कचहरी रोड पर पानी बहने के कारण कई दुकान, निजी अस्पताल और घरों में पानी भर गया। वहीं काली स्थान मंदिर परिसर में भारी जल जमाव के कारण कई वाहन डूब गए। वहीं गढ़वा थाना परिसर में भी सड़क का पानी परिसर में जलजमाव के कारण कई पुलिस पदाधिकारी के बैरक में भी पानी भर गया। वहीं चिनिया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.