गढ़वा, सितम्बर 21 -- Garhwa News: गढ़वा, प्रतिनिधि। भाई-बहन के अटूट प्रेम और सुख-समृद्धि का प्रतीक करमा त्योहार मंगलवार को जिलेभर में पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया जाएगा। पर्व को लेकर गांवों से लेकर बाजारों तक चहल-पहल बढ़ गई है। घरों की साफ-सफाई से लेकर पूजा स्थल की तैयारी तक का काम पूरा कर लिया गया है। सोमवार को लोगों ने बाजार पहुंचकर पूजा सामग्री, फल, मिठाई और अन्य जरूरी सामान की खरीदारी की। मालूम हो कि यह पर्व  मुख्य रूप से अच्छी फसल, पारिवारिक समृद्धि, स्वस्थ जीवन और भाई-बहन के अटूट प्रेम की कामना के लिए मनाया जाता है। यह त्योहार किसानों और आदिवासी समुदायों के लिए विशेष महत्व रखता है।करमा पर्व को लेकर महिलाओं और युवतियों में खासा उत्साह है। यह भी पढ़ें- Hazaribagh News: झारखंड का लोक पर्व करम पूजा आज कई गांवों में करम डाल की व्यवस्था कर...