गढ़वा, अगस्त 18 -- Garhwa News: गढ़वा, जिला प्रतिनिधि। पेफी, जिला प्रशासन और जिला पब्लिक स्कूल समन्वय समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित प्रथम गढ़वा जिला अंतर स्कूल फुटबॉल चैंपियनशिप के अंडर 15 बालिका वर्ग के पहले मैच में कस्तूरबा विद्यालय भंडरिया ने कस्तूरबा विद्यालय भवनाथपुर को छह गोल से हराकर जीत हासिल की। वहीं दूसरे मैच में आरके पब्लिक स्कूल मझिआंव और बीएसकेडी पब्लिक स्कूल के बीच खेला गया मैच बराबरी पर रहा। तीसरे मैच में कस्तूरबा विद्यालय भंडरिया ने मिलेनियम पब्लिक स्कूल को 5-0 से हराया। वहीं आरके पब्लिक मझिआंव और ज्ञान निकेतन कान्वेंट स्कूल गढ़वा के बीच खेला गया चौथा मैच बराबरी पर रहा। यह भी पढ़ें- कस्तूरबा गढ़वा-भवनाथपुर और आरके पब्लिक ने अपने-अपने मैच जीते उसी तरह पांचवा मैच में कस्तूरबा विद्यालय गढ़वा ने कौटिल्य पब्लिक स्कूल को ...