Garhwa News: ब्लॉक गेट पर जलजमाव से हाल बेहाल, नाला निर्माण की मांग उठी
गढ़वा, जुलाई 6 -- Garhwa News: भवनाथपुर, प्रतिनिधि। सोमवार को हुई बारिश से प्रखंड कार्यालय के प्रवेश द्वार पर जलजमाव हो गया है। इससे अधिकारियों, कर्मचारियों और आम ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है। स्थानीय नागरिकों ने बताया कि प्रमुख मद से लाखों रुपये की लागत से दो हिस्सों में पीसीसी सड़क बनाई गई पर गेट के पास जल निकासी की कोई व्यवस्था नहीं की गई। परिणामस्वरूप हर साल बरसात में यहां पानी और कीचड़ का जमाव हो जाता है। उससे आवागमन में परेशानी होती है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि संबंधित अधिकारियों ने केवल सड़क निर्माण करा अपनी जिम्मेदारी पूरी कर ली, लेकिन नाली निर्माण जैसे मूलभूत कार्यों पर कोई ध्यान नहीं दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.