गढ़वा, जुलाई 28 -- Garhwa News: गढ़वा, जिला प्रतिनिधि। पेफी झारखंड और जिला प्रशासन के तत्वावधान में आयोजित प्रथम गढ़वा जिला अंतर स्कूल फुटबॉल चैंपियनशिप में मंगलवार को खेले गए अंडर 15 बालक वर्ग में स्कूल ब्राइट फ्यूचर गढ़वा ने मिलेनियम पब्लिक स्कूल गढ़वा को 1-0 से हराया। विजेता टीम की ओर से मुबारक ने एक गोल किया। दूसरे मैच में आरके पब्लिक स्कूल मझिआंव ने कौटिल्य विद्यालय गढ़वा को 2-0 से हराया। विजेता टीम की ओर से निर्भय यादव और नितिन तिवारी ने एक-एक गोल किया। प्रतियोगिता सफल बनाने में जिला खेल पदाधिकारी दिलीप कुमार, विशेष रूप से मार्गदर्शन एवं सहयोग प्राप्त हो रहा है। मौके पर जिला कोऑर्डिनेटर कमलेश कुमार दुबे, अभिषेक द्विवेदी, केआर झा, त्रिपुरारी, सूर्य विजय सिंह, आशीष कुमार, कार्तिकेय, टेक्निकल टीम के संजय कुमार, कोच सोनी, विजय सिंह, रंजन...