गढ़वा, अक्टूबर 15 -- Garhwa News: कांडी। पलामू के पूर्व सांसद और पूर्व विधायक ब्रजमोहन राम को ओडिशा का राज्यपाल नियुक्त किए जाने पर कांडी मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है। कार्यकर्ताओं ने इसे पलामू प्रमंडल के लिए गौरव का क्षण बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति और पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार जताया। भाजपा मंडल अध्यक्ष शशि रंजन दूबे ने कहा कि ब्रजमोहन राम की नियुक्ति से पूरे पलामू प्रमंडल का मान-सम्मान बढ़ा है। साधारण परिवार से निकलकर देश के उच्च संवैधानिक पद तक पहुंचना क्षेत्र के लोगों के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि ब्रजमोहन राम ने अपने राजनीतिक जीवन में कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। यह भी पढ़ें- ओडिशा के नए राज्यपाल बोले- भाजपा को मजबूत करूंगा; सियासी बवाल मच गया उक्त अवसर...