Garhwa News: बोल बम के जयघोष से गूंजा भवनाथपुर, बच्चों ने निकाली कांवड़ यात्रा
गढ़वा, अगस्त 25 -- Garhwa News: भवनाथपुर, प्रतिनिधि। स्थानीय सानमती कामेश्वर साह सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, भवनाथपुर बाजार में मंगलवार को भैया-बहनों द्वारा श्रद्धापूर्वक कांवड़ यात्रा निकाली गई। विद्यालय परिसर से शुरू हुई कांवड़ यात्रा भवनाथपुर स्थित सूर्य मंदिर पहुंची। जहां मंदिर परिसर में स्थापित शिवलिंग पर जलाभिषेक के साथ यात्रा का समापन हुआ। कांवड़ यात्रा में विद्यालय के करीब 80 भैया-बहनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उस दौरान पूरा वातावरण बोल बम के जयघोष से गूंजता रहा। बच्चों में धार्मिक आस्था और उत्साह देखते ही बन रहा था। सूर्य मंदिर पहुंचने के बाद पुजारी आनंद मिश्रा ने सभी भैया-बहनों का तिलक लगाकर आशीर्वाद दिया। उसके बाद मंत्रोच्चार के साथ विधिवत जलाभिषेक कराया गया। यह भी पढ़ें- Hardoi News: नन्हे मुन्ने बच्चों ने निकाली कांवड़ यात्रा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.