गढ़वा, अगस्त 23 -- Garhwa News: मझिआंव, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के बोदरा गांव जाने वाली मुख्य सड़क बारिश के कारण पूरी तरह कीचड़ से भर गई है। थोड़ी सी बारिश होते ही सड़क पर घुटने भर कीचड़ जमा हो जाता है। कीचड़ के कारण ग्रामीणों को आने-जाने में भारी परेशानी हो रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि लगातार सड़क दुरूस्त करने की मांग के बाद भी उसे ठीक नहीं किया गया। आजादी के 79 साल बाद भी सड़क की यह दुर्दशा विकास योजनाओं की हकीकत बयां करता है। ग्रामीणों ने बताया कि बोदरा से गोपालपुर, बरछाबांध, बिच्छी, बढ़काखाला, आदर सेमरी, जतरो- बंजारी गांव सहित दर्जनों गांवों को जोड़ने वाली यह एकमात्र इकलौती सड़क है। उसके बाद भी यह सड़क इतनी जर्जर है। यह कालीकरण सड़क होने के बावजूद जल निकासी नहीं होने के कारण सड़क कीचड़ से भरा हुआ है। सड़क भी जर्जर हो गई है। जल निक...