गढ़वा, अक्टूबर 6 -- Garhwa News: गढ़वा। रंका थाना क्षेत्र के तमगे खुर्द गांव निवासी 62 वर्षीय राजकुमार पासवान को सांप ने डंस लिया। उसे सदर अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार सोमवार की रात राजकुमार पासवान का मवेशी खुलकर मकई के खेत में चला गया था। वह मवेशी को लाने के लिए मकई के खेत में घुस गए। उसी दौरान सांप ने उसके दाएं पैर में डंस लिया। जानकारी मिलने पर परिजन ने उसे सदर अस्पताल में लाकर भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है। यह भी पढ़ें- Garhwa News: सांप के काटने से घायल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...