गढ़वा, जुलाई 6 -- Garhwa News: भवनाथपुर, प्रतिनिधि। भवनाथपुर प्रखंड के प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी (मनरेगा) के स्थानांतरण की अनुशंसा करते हुए भवनाथपुर विधानसभा के विधायक अनंत प्रताप देव ने उपायुक्त को पत्र लिखा है। पत्र में आरोप लगाया गया है कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान अनुसूचित जनजाति (एसटी) परिवारों के बीच आयोजित एक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने बीपीओ आनंद कुमार रजक के खिलाफ भ्रष्टाचार से जुड़े गंभीर आरोप लगाए। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि अधिकारी की कार्यशैली से सरकारी योजनाओं के संचालन में पारदर्शिता प्रभावित हो रही है। पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी बीपीओ के कार्यों पर नाराजगी जताई है। साथ ही जिला परिषद सदस्य रंजनी शर्मा ने भी अलग से शिकायत पत्र सौंपकर उनके विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। अनुश...