गढ़वा, अक्टूबर 7 -- Garhwa News: गढ़वा। गढ़वा थाना क्षेत्र के छतरपुर पंचायत स्थित बीएसएनएल कार्यालय के पास बुधवार शाम अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना पर आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। स्थानीय लोगों के अनुसार शव दो-तीन दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। शव से दुर्गंध आने के बाद लोगों को इसकी जानकारी हुई। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव की पहचान कराने का प्रयास शुरू कर दिया है। साथ ही युवक की मौत के कारणों को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर जांच की जा रही है। शव की पहचान और पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...