गढ़वा, अगस्त 2 -- Garhwa News: केतार, प्रतिनिधि। प्रखंड के पंचाडूमर पंचायत में बिरसा फसल विस्तार योजना के तहत प्रखंड प्रमुख चंद्रावती देवी व विधायक प्रतिनिधि सुरेश साह की उपस्थिति में 500 किसानों के बीच मूंग बीज का वितरण किया गया। योजना के अंतर्गत प्रत्येक किसान को 4 किलोग्राम मूंग बीज निःशुल्क प्रदान किया गया। उक्त अवसर पर प्रमुख चंद्रावती देवी ने कहा कि सरकार किसानों की आय बढ़ाने और कम वर्षा की स्थिति में वैकल्पिक खेती को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित कर रही है। उन्होंने किसानों से समय पर बीज की बुवाई कर वैज्ञानिक पद्धति से खेती करने की अपील की। कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मूंग की खेती से किसानों को अतिरिक्त आय के साथ-साथ मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने में भी मदद मिलती है। यह भी पढ़ें- Deogarh News: करौं : किसानों के ब...