Garhwa News: बिजली संकट पर भड़के भानु ने अधिकारियों को दी सुधार नहीं लाने पर आंदोलन की चेतावनी
गढ़वा, अगस्त 1 -- Garhwa News: श्रीबंशीधर नगर, प्रतिनिधि। भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र में किसानों को हो रही बिजली आपूर्ति की समस्या को लेकर शनिवार को भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व विधायक भानु प्रताप शाही बिजली विभाग के डिवीजन कार्यालय पहुंचे। उस दौरान उन्होंने कार्यपालक अभियंता समेत विभागीय अधिकारियों से मुलाकात कर किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया और व्यवस्था में जल्द सुधार करने की मांग की। साथ ही अधिकारियों को कड़ी चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा, आप नए आए हैं, पुराने अधिकारियों से मेरे बारे में पूछ लीजिए। मुझे 2005 वाला भानु बनाने पर मजबूर मत करिए। उन्होंने कहा कि इस वर्ष समय पर पर्याप्त बारिश नहीं होने से किसान सिंचाई के लिए पूरी तरह बिजली पर निर्भर हैं। धान की रोपाई का समय चल रहा है, लेकिन पर्याप्त बिजली नहीं मिलने के कारण किस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.