गढ़वा, जुलाई 9 -- Garhwa News: गढ़वा। डंडई थाना क्षेत्र के जरही गांव निवासी रामचंद्र चौधरी की पत्नी उषा देवी बिजली करंट की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गई। उसका इलाजसदर अस्पताल में चल रहा है। जानकारी के अनुसार गांव में एलटी लाइन का तार पोल से गिरा हुआ था। उसी पोल से उषा देवी के घर का बिजली कनेक्शन भी जुड़ा था। वह पोल पर कनेक्शन का हुक लगा रही थी। उसी दौरान वह अचानक बिजली करंट की चपेट में आ गई। उससे उसका बायां हाथ झुलस गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...